दुनियाभर में आतंकवाद को प्रश्रय देने के लिए कुख्यात हो चुके पाकिस्तान के लिए एक और शर्मिंदगी सामने आ गई है। अब तो पाकिस्तान का सहयोगी और मित्र माने जाने वाले देश भी उसे लताड़ रहे हैं। ताजा वाकया दुबई का है। दुबई के एक पुलिस वरिष्ठ अधिकारी ने कई सारे ट्वीट कर भारतीयों की खूब प्रशंसा की और पाकिस्तानियों को लताड़ा है।
दुबई के लेफ्टिनेंट जनरल और जनरल सिक्यॉरिटी के हेड धाही खलफान ने पाकिस्तानी समुदाय को अशांति फैलाने वाला, अपराध और तस्करी में शामिल बताया। उन्होंने भारतीयों को बेहद अनुशासित बताया। खलफान ने ये ट्वीट स्मगलिंग मामले में पाकिस्तानियों के गैंग के पकड़े जाने के बाद किया। उधर, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि खलफान अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं और इसी कारण ट्विटर पर उनके 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
खलफान ने गिरफ्तार पाकिस्तानियों के साथ एक फोटो ट्वीट किया था। उसके नीचे लिखे कॉमेंट उन्होंने लिखा है, 'पाकिस्तानी खाड़ी के समाज के लिए खतरनाक हैं क्योंकि वे अपने साथ यहां ड्रग लाते हैं। हमें अपने देश में प्रवेश पर सख्ती करनी चाहिए।'
इसके बाद खलफान कहा कि आखिर भारतीय इतने अनुशासित हैं जबकि पाकिस्तानी ऐसे नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आखिर भारतीय इतने अनुशासित कैसे हैं। पाकिस्तानी समुदाय अपराध, स्मगलिंग में शामिल रहते हैं।'
खलफान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अपने देश के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे पाकिस्तानियों को नौकरी नहीं दें। पाकिस्तानियों को नौकरी देने से रोकना हमारी राष्ट्रीय ड्यूटी होनी चाहिए।'उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खाड़ी क्षेत्र के लिए खतरनाक हैं। खलफान ने ट्वीट कर लिखा, 'पाकिस्तानी खाड़ी समाज के लिए खतरनाक हैं।'

Post a Comment