यूपी की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगी आदित्यनाथ का मेगा प्लान

तमाम अधिकारियों संग सीएम ने की बैठकमंथन न्यूज़ लखनऊ -उत्तर प्रदेश में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से जातीय हिंसा बढ़ी है उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने इससे निपटने के लिए नया रास्ता ढूंढ़ निकाला है। प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द को कायम करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक डिप्टी एसपी को नोडल अधिकारी बनाने का निर्देश दिया गया है, इसके साथ ही कानून व्यवस्था को कायम रखने में विफल होने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।