शांति के लिए उपवास पर बैठे शिवराज, बोले- 'किसान के बिना आगे नहीं बढ़ सकता MP'

भोपाल/मंदसौर: किसानों के गुस्से को शांत करने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल के दशहरा ग्राउंड में उपवास पर बैठे गए हैं.  शिवराज के साथ उनकी सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं. इस दौरान सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह भी मंच पर उनके साथ बैठी.