मंथन ऩ्यूज भोपाल मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां दशहरा मैदान में ‘शांति बहाली के लिए’ अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हैं।
मारे गए 4 किसानों के परिवार से मिले शिवराज
चौहान ने मंदसौर गोलीकांड में मारे गए 4 किसानों के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शिवराज भावुक हो गए। पीड़ित परिवार ने सीएम से रोकर उपवास तोड़ने की अपील की। पीड़ित परिवार की अपील पर चौहान ने कहा कि जब तक प्रदेश में शांति बहाली नहीं हो जाती। उपवास नहीं तोड़ूंगा, किसानों के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दोषियों को सज़ा दिलाने की भी अपील की, उन्होंने कहा कि गोली चलाने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
शिवराज की आंदोलनकारियों से अपील
जब किसानों ने शिवराज की अपील और ऐलानों के नजरअंदाज कर दिया तो वे किसान आंदोलन की आग को शांत करने के लिए उपवास पर बैठ गए। शिवराज ने कहा कि उनकी एक-एक सांस प्रदेश की जनता के लिए हैं और किसी को भी अपनी जनता से राजनीति नहीं करने दूंगा। उन्होंने कहा, ' में किसानों की पीड़ा समझता हूं, किसानों से ही बढ़ेगा प्रदेश'।

Post a Comment