सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ऐलान किया है, सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया. अब उन्हें 10 हजार मानदेय मिलेगा.
दरअसल, सीएम हाउस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण के तरीके समझाने के लिए बुलाया गया था लेकिन महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने उम्मीदे बताईं, तो कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा, और जब सीएम ने बोलना शुरू किया तो वो ऐलान भी हो गया जिसके लिए पिछले काफी वक्त से सड़कों पर संघर्ष चल रहा था.
शिवराज के ऐलान के बाद आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ढाई की जगह 5 हज़ार मानदेय दिया जाएगा, दूसरे कर्मचारियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अब 60 की बजाय 62 साल में रिटायर होंगी. रिटायरमेंट के बाद कार्यकर्ताओं को 1 लाख और सहायिकाओं को 75 हज़ार रुपये मिलेंगे. इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आकस्मिक मृत्यु पर परिजनों को 2 लाख रुपये मिलेंगे और बिना जांच के कार्यकर्ता हटाई नहीं जा सकेंगी.
हालाकि सीएम ने ऐलान तो किए लेकिन लागू होने की तारीख नहीं बताई, बीजेपी का कहना है कि ये बहनों के लिए उनके भाई शिवराज की सौगात है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उम्मीद के मुताबिक कुछ नहीं मिला है.

Post a Comment