मंथन न्युज-अमर शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद महानायक अमर शहीद मंगल पांडे की 161वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। सबसे पहले मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंगल पांडे के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मंगल पांडे की शहादत स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है और सदैव युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने मंगल पांडे को स्वतंत्रता संग्राम का दैदीप्यमान नक्षत्र बताते हुए कहा कि आज आवश्यकता है मंगल पांडे के सपनों को साकार करने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Post a Comment