अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर तीन दिवसीय शहीद मेला 18 अप्रैल से

शिवपुरी, 11 अप्रैल 2018/ 1857 मुक्ति संग्राम के प्रखर योद्धा अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय तात्याटोपे शहीद मेला 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तात्याटोपे समाधि स्थल प्रांगण में आयोजित होगा। 18 अप्रैल को प्रातः 09 बजे तात्याटोपे शहीद मेले का शुभारंभ, ध्वजारोहण, श्रृद्धांजलि सभा एवं प्रदर्शनी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। 


कलेक्टर श्री तरूण राठी ने बताया कि जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से स्वराज संस्थान संचालनालय मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तात्याटोपे शहीद मेले के शुभारंभ उपरांत 18 अप्रैल 2018 को शाम 07 बजे भोपाल से आनंद मिश्रा एवं उनके दल के सदस्यों द्वारा नाटक तात्याटोपे का मंचन किया जाएगा। 19 अप्रैल को शाम 07 बजे से भोपाल के संजय मेहता एवं दल के सदस्यांे द्वारा नाटक टंट्याभील का मंचन किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन अर्थात 20 अप्रैल को शाम 7 बजे से नागपुर की सुश्री