करैरा औद्योगिक क्षेत्र में भूमि का आॅनलाइन आवंटन 19 अप्रैल से


शिवपुरी, 11 अप्रैल 2018/ तहसील करैरा के ग्राम श्योपुरा टीला रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसमें कम से कम 321 वर्गमीटर तथा अधिकतम 1503 वर्गमीटर तक के कुल 41 प्लाॅट के आवंटन हेतु आॅनलाईन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2018 को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ की जाएगी। आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2018 रहेगी। 


जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी के महाप्रबंधक श्री एन.एल.श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि ऐसे इच्छुक उद्यमी जो गैर प्रतिबंधित निर्माण क्षेत्र का उद्योग लगाने के लिए भूमि प्रापत करना चाहते हैं वे विभागीय बेवसाइट एमपीएमएसएमई डाॅट जीओवी डाॅट इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। शुल्क भुगतान से मिली वरियता के आधार पर प्राप्त आवेदनों का निराकरा पहले आओ पहले पाओं के आधार पर किया जाएगा।