पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाना इन दिनों चर्चा में है। बुधवार को जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर आए थे। उनसे जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल पूछा तो वे बोले कि संतों की मां नर्मदा में आस्था है, वे नर्मदा नदी की स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जिम्मेदारी मिलने के बाद वे ये काम और तेजी से करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनसे अभी तक संगठन में किसी ने इस बारे में चर्चा नहीं की है। आरक्षण को लेकर हो रही जातीय हिंसा पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बांटना चाहते हैं। वे अब जाति के आधार पर लड़ाई करवा रहे हैं। सुनियोजित साजिश के तहत दंगे सिर्फ भाजपा शासित प्रदेशों में ही हुए। पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली में दंगे क्यों नहीं हुए, क्या वहां एससी-एसटी जाति के लोग नहीं रहते हैं? देश को जातिवाद के नाम पर तोड़ने की कोशिश हम पूरी नहीं होने देंगे।

एक सवाल के जवाब में मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमारे लिए चुनौती नहीं हैं। कांग्रेस में गुटबाजी ही खत्म नहीं हो रही है। सिंह की नर्मदा यात्रा के समापन पर ही सिंधिया नहीं आए। प्रदेश सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी फेक्टर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा इस देश में चुनाव चेहरे पर ज्यादा लड़े गए हैं। कभी इंदिराजी तो कभी अटलजी के नाम पर जनता ने मतदान किया। अब कांग्रेस में ऐसा कोई नेता नहीं बचा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक कद की बराबरी कर सके।

Post a Comment