मंथन न्यूज़ - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार आरक्षण नहीं हटाएगी और न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि संविधान में बीआर आंबेडकर द्वारा निर्धारित आरक्षण नीति को नहीं बदला जाएगा। अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर बुधवार को भुवनेश्वर पहुंचे शाह ने भवानीपाटना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
जनसभा में उमड़े जनसमूह से गदगद शाह ने कहा कि मैं भीड़ देखकर समझ गया हूं कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। यह भीड़ दर्शाती है कि नवीन सरकार ने ओडिशा का विकास नहीं किया है। जबकि देशभर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रथ दौड़ रहा है, जो गांव-गांव, गली-गली जा रहा है। मोदी सरकार 2021 से पहले ओडिशा के हर आदिवासी के घर में बिजली पहुंचाएगी। हर परिवार के लिए पक्का घर बनाएगी।
उन्होंने कहा कि ओडिशा में खदान से लेकर श्रमशक्ति तक सब कुछ होने के बावजूद यह राज्य लाचार प्रशासक होने के चलते गरीब है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
जनसभा में उमड़े जनसमूह से गदगद शाह ने कहा कि मैं भीड़ देखकर समझ गया हूं कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। यह भीड़ दर्शाती है कि नवीन सरकार ने ओडिशा का विकास नहीं किया है। जबकि देशभर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रथ दौड़ रहा है, जो गांव-गांव, गली-गली जा रहा है। मोदी सरकार 2021 से पहले ओडिशा के हर आदिवासी के घर में बिजली पहुंचाएगी। हर परिवार के लिए पक्का घर बनाएगी।
शाह ने बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी राज्य में 50 लाख लोग कधो घरों में रह रहे हैं, नवीन बाबू ने आज तक लोगों को पक्का घर क्यों नहीं दिया। राज्य के 12 हजार गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़े?
उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक कुर्सी छोड़ दें तो भाजपा का मुख्यमंत्री दो साल में इन गांवों को सड़क से जोड़ देगा। पांच साल में ओडिशा के हर गांव में बिजली व शुद्ध पेयजल देने का काम भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

Post a Comment