भाजपा विधायकों को क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा दौरे करने के निर्देश

मंथन न्यूज़ भोपाल -मैदानी सर्वे में प्रतिकूल रिपोर्ट मिलने के बाद अब भाजपा संगठन ने विधायकों को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विधायकों को संदेश भिजवाया है कि बारिश शुरू होने से पहले विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों का दौरा कर लें।
मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि क्षेत्र में मौजूद छोटी-मोटी समस्या या छोटे-छोटे काम को तवज्जो देकर उसे जल्द पूरा करवाया जाए। इस संबंध में विधायकों से रिपोर्ट भी मांगी जा सकती है।
bjp2 08 04 2018भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक ने बताया कि पिछले दिनों हुई विधायक दल की बैठक और उसके बाद भाजपा संगठन ने विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा करने को कहा है। गौरतलब है कि भाजपा के अंदरूनी सर्वे से ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
पार्टी के खिलाफ बने माहौल को खत्म करने के लिए भाजपा कई तरीके अपना रही है। किसान सम्मान यात्रा के साथ-साथ विधायकों को क्षेत्र में ज्यादा समय बिताने के निर्देश भी इन्हीं में से एक है। हालांकि भाजपा के कई विधायकों के ऊपर टिकट कटने का खतरा मंडरा रहा है।