मंथन न्यूज़ शिवपुरी -मंत्री यशोधरा ने बुधवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। जिला पंचायत की साधारण सभा में शामिल हुई मंत्री के समक्ष जब जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव ने खुलासा किया कि उनके इलाके में ही पीएचई ने हैंडपंप खनन नहीं कराएं हैं, जिससे जल संकट है। यह सुनकर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह बात ठीक नहीं। सभी काम ठीक समय पर पूरे होने चाहिए। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिले। उन्होंने अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि साफ सुन लो न तो फटकार लगेगी और न ही गाज गिरेगी, बस इतना ध्यान रखिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक समय पर होना चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के जवाब में कहा कि अब प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य के इलाके में एक एक हैंडपंप का तत्काल खनन कराएं और ऐसे इलाके चिन्हित करें जहां जलसंकट है, वहां अतिरिक्त हैंडपंप भी दो माह के अंदर लगाए जाएं। इसके लिए सदस्य खनन हेतु गांव का नाम एवं पंचायत का नाम भी दें।मंत्री बोलीं-न लगेगी फटकार और न गिरेगी गाज, बस योजनाओं को सही समय पर पूरा करें
मंथन न्यूज़ शिवपुरी -मंत्री यशोधरा ने बुधवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। जिला पंचायत की साधारण सभा में शामिल हुई मंत्री के समक्ष जब जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव ने खुलासा किया कि उनके इलाके में ही पीएचई ने हैंडपंप खनन नहीं कराएं हैं, जिससे जल संकट है। यह सुनकर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह बात ठीक नहीं। सभी काम ठीक समय पर पूरे होने चाहिए। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिले। उन्होंने अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि साफ सुन लो न तो फटकार लगेगी और न ही गाज गिरेगी, बस इतना ध्यान रखिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक समय पर होना चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के जवाब में कहा कि अब प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य के इलाके में एक एक हैंडपंप का तत्काल खनन कराएं और ऐसे इलाके चिन्हित करें जहां जलसंकट है, वहां अतिरिक्त हैंडपंप भी दो माह के अंदर लगाए जाएं। इसके लिए सदस्य खनन हेतु गांव का नाम एवं पंचायत का नाम भी दें।
Post a Comment