मंथन न्युज
उन्नाव. केंद्रीय जांच ब्यूरो को दुष्कर्म मामले को सौंपे जाने के बाद आई जांच में तेजी का नतीजा सामने आया। दस सदस्यीय केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम आज जनपद पहुंची। जनपद में टीम दो भागो में बांटी गई। एक टीम होटल में दुष्कर्म पीड़िता से बातचीत कर रही है। दूसरी टीम भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गांव पहुंची है। कुलदीप सिंह सेंगर का गांव जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके पहले दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने बताया कि यह न्याय मिलने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अभी अरुण सिंह सहित कई लोग अभी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने फरार सभी नामजद लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि उसके बाद ही कुछ निकलकर सामने आएगा।
दुष्कर्म पीड़ित लड़की से चल रही है बातचीत
बताया जाता है होटल में दुष्कर्म पीड़ित परिजनों से बातचीत करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम जिला अस्पताल पहुंचेगी। जहां वह इमरजेंसी में मौजूद उन डॉक्टरों से बात करेगी। जिन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के पिता का उपचार किया था। गौरतलब है जेल में निरुद्ध दुष्कर्म पीड़िता के पिता सुरेंद्र सिंह 45 पुत्र मंगल सिंह निवासी माखी थाना माखी कि विगत 9 अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सुरेंद्र सिंह को जिला कारागार में तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जिन्हें विगत 3 अप्रैल को 156 3 के अंतर्गत डाले गए मुकदमे की पेशी से वापस लौटते समय गांव के अंदर मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल कर दिया था बाद में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराई थी जहां से 151 और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में बंद कर दिया था।
क्षेत्राधिकारी सफीपुर से भी पूछताछ करने की चर्चा
सदर कोतवाली क्षेत्र के स्थित एक होटल में केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम दुष्कर्म पीड़िता और परिजनों से बातचीत कर रही है। जनपद में केंद्रीय जांच ब्यूरो की 10 सदस्य टीम आई है। जिसमें 5 होटल में पीड़ित परिजनों से बात कर रही है। जबकि पांच भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गांव माखी पहुंच चुकी है। जहां वह गांवों में लोगों से बातचीत कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम होटल में पीड़ित परिजनों से बातचीत करने के बाद जिला अस्पताल का दौरा करेगी। जहां वह डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी। माखी थाना पहुंची सीबीआई की टीम ने पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष अशोक सिंह समेत 1 दरोगा और 4 सिपाहियों को हिरासत में लिया। वर्तमान पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय से भी इस मामले में पूछताछ हो सकती है। इसके साथ ही निलंबित सीओ सफीपुर कुंवर बहादुर सिहं भी सीबीआई के घेरे में है।
हुई थी ये कार्रवाई
गौरतलब है एसआईटी टीम गठित होने के बाद शासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित 2 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही सफीपुर कभी जाने का कार्यक्रम है अपने बिजी शेड्यूल में केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम निलंबित सिपाहियों से भी बातचीत करेगी क्षेत्राधिकारी सफीपुर कुंवर बहादुर सिंह से भी पूछताछ करने की चर्चा है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे से बातचीत की भी जानकारी मिल रही है। सीबीआई नेहा पांडे विगत 7 जून 2017 को उन्नाव के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थी। जिनके कार्यकाल के दौरान यह घटना घटी थी।

Post a Comment