मंथन ऩ्यूज भोपाल मध्यप्रदेश के जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने आज दिल्ली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्व0 श्री
अनिल माधव दवे की स्मृृति में कांस्टीट्यूशन क्लब परिसर में पौधारोपण किया। इस
अवसर पर पर्यावरणविद, संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि और धर्माचार्य आदि मौजूद थे। डॉ मिश्र ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री स्व अनिल माधव दवे द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए उनको याद किया और कुछ संस्मरण भी साझा किए।इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment