अंबेडकर जयंती,बैसाखी एवं परशुराम जयंती पर धारा 144 हटाई जाये:सुरेन्द्रशर्मा


मंथन न्युज शिबपुरी-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने बाबा साहेब अंबेडकर जयंती,बैसाखी एवं भगवान परशुराम जयंती के दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगी धारा 144 हटाने की माँग मुख्यमंत्री जी से की है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट करते हुये सुरेन्द्रशर्मा ने कहा कि पिछले दिनों घटित हुये घटनाक्रमो के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लागू की गई है परंतु अगले कुछ दिनों में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती,बैसाखी एवं भगवान परशुराम जयंती जैसे प्रमुख त्यौहार हैं जिनके अवसर पर अनेकों आयोजन होते हैं इसके साथ ही अक्षय तृतीया पर बड़े पैमाने पर विवाह समारोह भी होते हैं ऐसे में धारा 144 के लागू रहने से इन आयोजनों को करने में जनमानस को कठिनाई महसूस होगी।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि यद्दपि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है पर अधिकांश जिलों में  कानून व्यवस्था की स्थिति अभी ठीक है संबंधित जिलों के जिलाधीशों को अपने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये इन धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को आयोजित करने की अनुमति आयोजको को प्रदान करना चाहिये ताकि सामाजिक समरसता के प्रतीक यह आयोजन एवं गौरवशाली रूप में आयोजित हो सकें।
प्रकाशन हेतु सादर
सुरेन्द्र शर्मा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भारतीय जनता पार्टी(म.प्र)
Mo.9074600001