मंथन न्युज शिवपुरी-
कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी, देश को हुआ 160 करोड़ का नुकसान : प्रभात झा
-लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने दिया धरना
शिवपुरी । कांग्रेस के खिलाफ भाजपा द्वारा किए जा रहे देशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में आज भाजपा ने शिवपुरी में एचडीएफसी बैंक के सामने माधव चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा संसद न चलने के विरोध में किया गया।
धरना प्रदर्शन में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने अपने उदबोधन में कहा कि कांग्रेस ने 5 मार्च से 6 अप्रैल तक एक दिन में एक मिनिट भी संसद नहीं चलने दी। जबकि लोकसभा और राज्यसभा में प्रति घंटे का खर्च लगभग डेढ़ करोड़ रूपए है और 23 दिनों में संसद न चलने के कारण देश को 160 करोड़ रूपए का नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस के इस कृत्य के विरोध में जनता को अवगत कराने के लिए भाजपा द्वारा देशव्यापी धरना दिया जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इजराईल से आई 39 भारतियों के शवों पर भी राजनीति की और उनको श्रद्धांजलि देने का विरोध किया इससे बड़ी विडम्बना और क्या होगी ये हैं कांग्रेसियों की सोच। पिछले चार साल में राहुल गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व मिला तब से जनता ने कांग्रेस से छिनाकर के 11 राज्यों में भाजपा की सरकार बनाई है । कांग्रेस की नीतियों की बजह से इस बार संसद में 8 घंटे भी कार्य नहीं हो पाया जबकि पिछले सत्र में 96 फीसदी कार्य हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को देशभर की जनता ने नकार दिया है। इसके वाबजूद वह इसे स्वीकार्य करने की नैतिकता नहीं दिखा पा रही है और कुंठाओं के वसीभूत देश संसदीय लोकतंत्र को भी कंलकित करने को उतारू है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री जी को भी बोलने से रोका गया है एक बार ही नहीं निरंतर रोका गया। जो कभी संसद में नहीं हुआ।
राज्यमंत्री श्री राजू बाथम ने संबोधित करते हुए कहा कि बजट सत्र सबसे महत्वपूर्ण सत्र होता है जिसमें देश के विकास के लिए अनेक सार्थक चर्चायें होती हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस प्रकार का बातावरण खड़ा किया जिससे सांसद अपने विकास के विषय भी ठीक से नहीं रख पाए। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के सांसद अपने स्वयं के क्षेत्र में भी विकास नहीं कराना चाहते।
संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को भली भांति पता था कि संख्या बल में बहुत कमजोर है फिर भी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अड़ी रही बावजूद उसके भाजपा ने चर्चा की सहमति थी लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस के पास चर्चा के लिए बिंदु ही नहीं थे कांग्रेस तो विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है वह इस कदर बौखला गई है की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी रोकने का प्रयत्न कर रही है देश की जनता ने अब ठान लिया है कि भारत को कांग्रेस मुक्त करना है।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तेजी, संवेदनशीलता औऱ जन सरोकारों के साथ आमजन के कल्याण के लिए योजना बनाकर उनका क्रियान्वयन कर रही है इससे हमारे विरोधी , अवसरवादी दल हमारी उपलब्धियों से घबराए हुए हैं हमें व्यापक जनसमर्थन है आज देश में सर्वाधिक प्रदेश में हम सत्ता में हैं सबसे अधिक सांसद विधायक और जनप्रतिनिधि हमारे हैं
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विदेशों में सम्मान व भारत का मान बढ़ाया है जबकि कांग्रेस के समय घोटालों के कारण पूरे विश्व में भारत के साख को बट्टा लगाया था आज सारे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारत का सम्मान बढ़ा है जबकि कांग्रेस के मुखिया विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करते हैं । धरना प्रदर्शन को भाजपा के पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी,श्री कामता प्रसाद बेमते, श्री मुकेश चौहान व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन का संचालन पूर्व विधायक श्री नरेंद्र बिरथरे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री ओमी गुरू ने किया। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के जिला कार्यसमिति,मंडल कार्यसमिति,मोर्चा,प्रकोष्ट,प्रकल्प के सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post a Comment