सागर| शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेल्वे ट्रेक पर पुलिस के सूबेदार राहुल यादव की लाश मिलने से सनसनी फैल गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | इस मामले में परिजनों ने हत्या की शंका जताई है और नेताओ और अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ित करने के आरोप लगाए तो वहीं मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में मौत की वजह निजी परेशानी बताई जा रही है। सुसाइड नोट में लड़की द्वारा धोका देना बताया जा रहा है|
जानकारी के मुताबिक सागर पुलिस लाइन मे पदस्थ सूबेदार राहुल यादव की की मकरोनिया के रेलवे ट्रेक के 28 नंबर फाटक पर लाश मिली| इसके बाद परिजनों को जैसे ही मौत की सूचना मिली सभी लोग पोस्टमार्डम हाउस के बाहर पहुँचकर अधिकारियों और नेताओ पर बेटे की हत्या के आरोप लगाने लगे | मृतक के पिता माधव यादव की माने तो उनका बेटा बहुत ही होनहार था उसने सूबेदार परीक्षा में पूरे मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान पाया था तो वही एनसीसी में पूरे देश मे पहला स्थान पाया था | उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को अधिकारियों और नेताओं ने उसकी ईमानदारी के चलते उसे मार डाला है। वह अभी रीवा से यहां आया था । वहीं पुलिस का कहना है कि व्यक्तिगत कारणो से सूबेदार ने सुसाइड की है| पुलिस को मौके पर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उसने एक लड़की द्वारा धोखा देने की बात लिखी है, हालंकि अभी सुसाइड नोट की जांच होना बाकी है| फिलहाल पुलिस जांच कर रही है| पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर मामले को लेकर परिजनो के हंगामा को देखते हुए एस पी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
सुसाइड नोट में लिखा काव्या ने धोखा दिया
सूबेदार राहुल यादव के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है| उसमे लिखा है "पिताजी और माँ में आपसे बहुत प्यार करता हूँ, मैं आप लोगों को छोड़कर जा रहा हूँ, आप मेरे बिना रह लेना, में एक लड़की जिसका नाम काव्या है, जो दतिया की रहने वाली है मैं उससे बहुत प्यार करता हु और हम दोनों की एक साल की लड़की है, जो काव्या के पास है| काव्या ने मुझे धोखा दिया है| क्यूंकि वह किसी दुसरे पैसे वाले लड़के से प्यार करने लगी है"

Post a Comment