इलाहाबाद हाईकाेर्ट का याेगी सरकार से सवाल- सेंगर काे गिरफ्तार कराेगे या नहीं?

मंथन न्युज



इलाहाबादःउन्नाव गैंगरेप मामले में वीरवार काे इलाहाबाद हाईकाेर्ट में सुनवाई हुई। गैंगरेप आराेपी विधायक की अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी पर हाईकाेर्ट ने यूपी सरकार काे जमकर फटकार लगाई। 

मामले की सुनवाई कर रहे चीफ जस्टिस डी बी भोसले और जस्टिस सुनीत कुमार ने यूपी सरकार से सवाल किया कि सेंगर काे गिरफ्तार कराेगे या नहीं। हाईकाेर्ट ने सरकार काे जवाब देने के लिए 2 बजे तक का समय दिया है। 

बता दें कि अभी लंच ब्रेक चल रहा है। लंच के बाद दोबारा दो बजे फिर से सुनवाई शुरु होगी। गाैरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने विधायक के आराेपी भाई अतुल सेंगर काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विधायक अभी भी बाहर हैं।