भारतीय सेना ने किए 3 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, तो पाक ने डर के मारे बंद की गोलीबारी

 पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू के सुंदरबानी, नौशेरा और खौर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से जमकर.गोलीबारी की जा रही है  सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाके को निशाना बनाया जा रहा है. बुधवार सुबह 10.30 बजे से मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियार से गोलीबारी शुरू की गई जो अभी तक जारी है. भारतीय सैनिकों द्वारा गोलीबारी का माकूल जवाब दिया जा रहा है. रिहायशी इलाके में गोलीबारी के चलते सीमावर्ती क्षेत्र के सभी स्कूलों और अन्य संस्थानों को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है                                                       भारतीय सेना ने किए 3 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, तो पाक ने डर के मारे बंद की गोलीबारी
3 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
जम्मू-कश्मीर के एक न्यूज पेपर के मुताबिक भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सेनिको की मौत हो गई है ,जबकि दो पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह घायल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के सुंदरबानी, राजौरी, नौशेरा और खौर सेक्टर में पिछले 72 घंटे से दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. जानकारी के मुताबिक भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के तीन चौकियों को भी तबाह कर दिया है. आगे कहा गया है कि भारतीय सैनिकों की तरफ से की जा रही गोलीबारी से डर कर पाकिस्तानी सैनिक बीच-बीच में गोलीबारी बंद कर देते हैं. पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सैनिकों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सीमावर्ती इलाके के 72 स्कूलों को 5 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.

सीमावर्ती लोगों में मौत का खौफ
बता दें कि 2018 में अब तक पाकिस्तानी गोलीबारी में 12 सुरक्षाबल और 9 लोगों की मौत हो चुकी है. गोलीबारी की घटना में 80 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं जिनमें ज्यादातर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग हैं. सुरक्षा के मद्देनजर ज्यादातर समय स्कूल, दफ्तर समेत अन्य सरकारी संस्थान बंद रहते हैं. सैकड़ों लोगों ने राहत शिविर की शरण ली है. लोगों में डर का माहौल है. सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हमेशा इस बात का डर बना रहता है कि, न जाने कब कोई बुलेट जिंदगी लील कर जाए.