उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामना

Image result for jaibhan singh pawaiya in hindi उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया  ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।   मंत्री जयभान सिंह पवैया  ने  शुभकामना संदेश में कहा है कि होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है।  रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है।


मंत्री जयभान सिंह पवैया   ने प्रदेशवासियों से होली का त्योहार स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परम्परानुसार पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।