पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिपुरा में भी भाजपा के स्टार प्रचारक और ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। पार्टी नेतृत्व ने त्रिपुरा में जिन सात स्थानों पर योगी की सभाएं और रोड शो कराए थे, उनसे 20 विधानसभा क्षेत्र कवर हुए थे। इनमें से 17 में भाजपा को जीत मिली है। इससे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी योगी के चुनावी दौरे भाजपा के लिए काफी शुभ रहे थे।त्रिपुरा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी स्टार प्रचारक बनकर उभरे थे। उन्होंने गुजरात में 35 सभाएं और हिमाचल में 15 सभाएं तथा कई रोड शो किए थे। गुजरात में बाहरी राज्यों से जिन भाजपा नेताओं या मुख्यमंत्रियों की डिमांड रही थी, उनमें योगी सबसे आगे रहे थे।
भाजपा ने योगी को केरल व कर्नाटक में भी सक्रिय कर रखा है। वैसे तो केरल विधानसभा के चुनाव अभी दूर हैं, पर भाजपा की कोशिश लोकसभा चुनाव में केरल में भाजपा का प्रदर्शन सुधारने की जरूर दिख रही है। कर्नाटक में इसी वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा का चुनाव होना है। योगी वहां भी भेजे जा चुके हैं।

Post a Comment