CM योगी का बड़ा एलान, यूपी के हर बेरोजगार को रोजगार देगी सरकार

UP CM Yogi Adityanath said government will give job to every unemployedपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -मथुरा में होली मनाने गए  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में 4 लाख 28 हजार करोड़ का निवेश उद्यमी कर रहे हैं। सैकड़ों बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बेरोजगार को रोजगार देने के लिए संकल्पित है।
मथुरा में होली खेलने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में आयोजित ब्रज होली रसोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब एक साथ इतने उद्यमी प्रदेश में कारोबार स्थापित करने के लिए जुटे। 

पहले जो लोग यूपी में आना नहीं चाहते थे आज वही पहल कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि प्रदेश में उन्हें कारोबार के लिए माहौल मिल रहा है। बेहतर हालात हम दे रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि जब इतना निवेश होगा तो जाहिर सी बात है कि हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। विकास के मामले में उत्तरप्रदेश देश में सबसे आगे पहुंच जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तरप्रदेश तेजी से बदल रहा है। हमारा मकसद यूपी को देश में सबसे आगे ले जाना है। हर किसी को सुरक्षा देना और स्वच्छ प्रदेश तैयार करना हमारा मकसद है। भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया जाएगा। अपराधियों में कानून का खौफ होगा। आज भी स्थिति यह है कि तमाम अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।