
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -
राजधानी में सपाक्स कर्मचारी संगठन ने होलिका दहन किया। शहर के तुलसी नगर में इस होलिका दहन में सपाक्स पदाधिकारियों ने सरकार की तृिष्टकरण की नीति , पदोन्नाति में आरक्षण नीति , बैकलॉग क्रिएशन नीति और युवा वर्ग के साथ हो रहे असमानता के व्यवहार की नीति का दहन किया। संगठन के प्रांतीय सचिव राजीव खरे बताया कि पदोन्नाति में आरक्षण का विरोध हर प्रकार से कई संगठनों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन सरकार सपाक्स के कर्मचारी-अधिकारियों और लोगों के साथ सौंतेला व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही सपाक्स प्रदेश में बड़ा आंदोलन कर सरकार की नीतियों का विरोध करेगा।
Post a Comment