मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना दी

Image result for narottam mishraजनसम्पर्क जलससाधन मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है।  रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है।
जनसम्पर्क जलससाधन मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने प्रदेशवासियों से होली का त्योहार स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परम्परानुसार पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।