आईआरसीटीसी से बुक होगी कैब
आईआरसीटीसी ने यात्रियों को घर से उठाने और पहुंचाने के लिए कैब कंपनी ओला के साथ साझेदारी की है. दोनों के बीच फिलहाल 6 महीने के लिए साझेदारी हुई है. इस साझेदारी के बाद अब रेल यात्री आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप या वेबसाइट से अपनी कैब बुक कर सकते हैं.

7 दिन पहले भी होगी बुकिंग
रेल यात्री स्टेशन पर पहुंचने पर या फिर यात्रा के 7 दिन पहले भी एडवांस में अपनी कैब बुक कर सकते हैं. आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट के अलावा यात्री ओला ऐप और आईआरसीटीसी आउटलेट से भी अपनी कैब बुक कर सकते हैं.

IRCTC की वेबसाइट और ऐप से ऐसे बुक करें कैब
आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से कैब बुक करने के लिए, रेल यात्रियों को वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करना होगा. सर्विस सेक्शन पर क्लिक करने के बाद, यात्रियों को 'बुक अ कैब' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अपनी इच्छानुसार कैब ऑप्शन चुनन के बाद आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी.

एमडीआर चार्जेज हटाए थे
रेल मंत्रालय यात्रियों के लिए सफर आरामदायक बनाने को लेकर लगातार कदम उठा रहा है. इस क्रम में रेलवे ने कई बड़े कदम उठाए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान लगने वाले एमडीआर चार्जेज हटा दिए थे.

Post a Comment