नौकरी छोड़ पेड़ के नीचे वाट्सएप चला रहे थे जवान, वायरलैस सैट पर ही दे दिया निलंबन का आदेश
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -मंगलवार को विधानसभा के लिए जाते समय डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी को पत्रकार भवन चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा में कोताही बरतते दिखे। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी व टीआई को बुलवाया और लापरवाही का कारण पूछा, लेकिन वे जबाव नहीं दे पाए। जिसके बाद डीआईजी ने वायरलैस सेट पर टीआई समेत 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। साथ ही कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार विधानसभा ड्यूटी की बाहरी सुरक्षा में मंगलवार को अलीराजपुर के टीआई प्रदीप खन्ना और 14 पुलिसकर्मियों को पत्रकार भवन के पास ड्राप गेट पर ड्यूटी पर तैनात किया था। इसमें भोपाल के तीन थानों के पुलिस बल के साथ 14वीं बटालियन से भी बल तैनात था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े बजे डीआईजी विधानसभा की ओर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि ड्राप गेट के पास कोई पुलिसकर्मी नहीं है। सुरक्षाकर्मियों के लिए बनाए गए अस्थाई टैंट में डीआईजी को कोई भी नजर नहीं आया। ऐसे में डीआईजी ने अपना वाहन रूकवाकर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आसपास देखा। अधिकतर पुलिसकर्मी ड्राप गेट से दूर पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल पर वाट्सएप चलाते मिले। डीआईजी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के बाद डीआईजी ने इसकी जांच डीएसपी ट्रैफिक मधुकर चौकीकर को सौंपी है।
इनको किया निलंबित
निलंबन आदेश के बाद पुलिसकर्मी आमद देने कंट्रोल रूम पहुंचे। इसमें अलीराजपुर के टीआई प्रदीप खन्ना, निशातपुरा थाने के एएसआई करण सिंह, हवलदार रमेश, आरक्षक इमरान, आरक्षक गजराज, आरक्षक शैलेन्द्र, कोतवाली थाने के हवलदार उमेश पांडे, आरक्षक लक्ष्मण और देवेंद्र, थाना छोला मंदिर से आरक्षक अजीत, 14वीं बटालियन से हवलदार ब्रहानंद शर्मा, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक मुनीष शर्मा, आरक्षक रमेशचंद्र को निलंबित किया गया है।
-----------------
समझाइश के बाद कोताही कर रहे थे
अधिकतर पुलिसकर्मी प्वाइंट पर नहीं थे। टीआई समेत 14 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
धर्मेंद्र चौधरी, डीआईजी शहर

Post a Comment