शिवपुरी में मजनू पकड़ो अभियान से मजनुओं में हड़कंप

Image result for shivpuri police photoमंथन न्यूज़ शिवपुरी   मध्यप्रदेश के शिवपुरी  शहर में पिछले तीन दिनों से छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं के खिलाफ पुलिस द्वारा मजनू पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से शहर के मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक कुल 35 मजनुओं को पुलिस जेल की हवा खिला चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले तीन दिनों में पुलिस ने अब तक 35 मनचलों को जेल की हवा खिला दी है। यह अभियान 30 मार्च तक चलेगा। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। 

मजनुओं को भेजा जाता है जेल
बताया गया है कि अभियान में प्रतिदिन पकड़े जाने बाले मजनुओं का बाजार में पैदल जुलूस निकाला जाता है। फिर उन्हें धारा 151 के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाता है। पुलिस ने बताया कि धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। अलग-अलग समय पर कॉलेज, स्कूल, कोचिंग के आसपास सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। महिला संगठनों ने इस अभियान की सराहना की है। इससे पहले शहर में लड़कियों और महिलाओं के साथ प्रतिदिन छेडख़ानी की शिकायतें आती थीं। इन मनचलों की वजह से लड़कियों और महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया था। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के इस अभियान से महिलाएं और लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। लड़कियों ने भी पुलिस की सराहना करते हुए कहा है की ये एक अच्छी पहल है और आगे भी इसे जारी रखना चाहिए।