पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली - एक के बाद एक राज्य खोती जा रही कांग्रेस के लिए पूर्वोत्तर से भी बुरी खबर है। त्रिपुरा और नगालैंड में जहां इसका खाता भी नहीं खुला, वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने से यह मुश्किल में है। वहां पर अब तक कांग्रेस की सरकार थी। गोवा और मणिपुर जैसा हाल मेघालय में न हो, इसके लिए कांग्रेस का हाईकमान सक्रिय हो गया है।

राज्य में 21 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और कमलनाथ शिलांग के लिए रवाना हो चुके हैं। वे राज्य के निर्दलीय विधायकों से बात कर पार्टी की सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मणिपुर और गोवा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में नाकाम रही थी। उन दोनों राज्यों में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों और छोटी पार्टियों के समर्थन से अपनी सरकार बना ली थी। कांग्रेस अब पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती है।

Post a Comment