भोपाल । सहरिया आदिवासियों के उत्थान को लेकर सहरिया क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक संजय बेचैन ओर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच सीएम हाउस पर चर्चा हुई ।
बातचीत में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने सहरिया क्रांति की सराहना करते हुए इसे गरीब हितेषी बताया । उन्होंने सहरिया आदिवासियों के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास करने की बात कही । उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के सहरिया आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लोए संकल्पित है ,।

Post a Comment