रॉकस्टार लुक में नजर आए BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, आपने देखा

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी रंग पंचमी की पूर्व संध्या पर बजरबट्टू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां इंदौर में बड़े ही धूम-धाम के साथ फॉग यात्रा निकाली गई वही दूसरी इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक अलग अंदाज में नज़र आए। वैसे तो कैलाश विजयवर्गीय अपने अनोखे और बिंदास अंदाज के लिये पहचाने जाते हैं। कुशल संगठनात्मक क्षमताओं के साथ वे एक बेहतर कलाकार भी हैं। उनके कई तरह के रूप आपने देखे होंगे। इस बार कैलाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के बीच बजरबट्टू के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब रिझाया। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में रंगोत्सव मना रहे थे, इस दौरान उन्होंने बजरबट्टू का रूप धारण किया और होली के गीत गाकर सबको होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान बी बजरबट्टू के रूप में एक मुख्य धारणा रूप में नजर आए।