मंत्रियों के बाद अब सीएम खुद सभालेंगे प्रचार की कमान

*कोलारस में 15 फरवरी से प्रचार में उतरेंगे सीएम शिवराज, कई जगह होंगी सभाएं*

- *मंत्रियों के साथ अब सीएम खुद सभालेंगे प्रचार की कमान*

*शिवपुरी*। 

कोलारस में हो रहे उपचुनाव में इस समय शिवराज मंत्रीमंडल के एक दर्जन मंत्री भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 15 फरवरी से स्वयं प्रचार में कूदेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान 15, 17, 19 व 21 फरवरी को कोलारस विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क व सभाएं करेंगे।