डाक निरीक्षक अजय साहू ने बताया कि डाकघर एजैंट बेवी जैन के पति रमेश जैन ने पोस्टमास्टर प्रमोद सिंह भदौरिया के साथ सांठ-गांठ करते हुए खाताधारकों के खाते से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपए निकाल लिए। एजैंट अपने पति और परिवार के साथ फरार है। फर्जी भुगतान की जांच के लिए गल्लामण्डी उप डाकघर का सारा रिकॉर्ड सील कर कागजातों को जब्त किया गया है।
डाकघर एजैंट का पूरा परिवार किसी दूसरे प्रदेश में जाकर वहां किसी दूसरे कारोबार में जुट गया है। यह फर्जीवाड़ा वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद से चल रहा था। आरोप है कि रमेश जैन ने खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी से खाताधारकों के खाते बंद कर उनकी करोड़ों रुपए की राशि निकाल ली।

Post a Comment