पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -देशभर में 2 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। 1 मार्च को होलिका दहन के की वजह से उत्तर प्रदेश में सरकारी छुट्टी है। इसके चलते कर्मचारी ये कयास लगा रहे थे कि उन्हें अब होली के बाद ही वेतन मिलेगा।
पैसे न होने की वजह से लेग परेशान थे और ये सोच रहे थे कि बिन पैसा कैसे त्योहार मनाएंगे। कर्मचारियों की इस समस्या को लेकर कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से बात कर रहे थे।
मंगलवार को इस बात का नताजा सामने आया। जिसके मुताबिक, अब यूपी के 17 लाख कर्मचारियों को होली से पहले सैलरी मिल जाएगी। योगी सरकार ने 28 फरवरी को ही सभी कर्मचारियों को सैलरी देने का ऐलान कर दिया था
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने पहले ही वित्त विभाग को इसके लिए तैयारी करने को कह दिया था। जिसके चलते अब कर्मचारियों को फ़रवरी महीने का वेतन फ़रवरी में ही मिल जाएगा।
योगी सरकार का ये ऐलान कर्मचारियों के लिए होली का सबसे बड़ा तोहफ़ा बन गया है। बताया जा रहा है कि अब सभी विभागों में काम करने वालों के बैंक खातों में होली से पहले ही सैलरी आ गई है
Post a Comment