जनपद सदस्य कु क्रांति राय "इण्डो नेपाल समरसता अवार्ड" से हुई सम्मानित

दतिया- दिनांक 18-02-2018 को इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गनाईजेशन 100 वां समरसता महोत्सव मे क्रांति राये को सम्मानित किया जनपद सदस्य क्रांति राय का कहना है कि दतिया  विधायक एवं मध्य प्रदेश के जल संसाधनसद जन सम्पर्क केबिनेट मंत्री डाँ नरोत्तम मिश्रा जी के आशीर्वाद से उनके दतिया विधानसभा क्षेत्र की बेटी जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री कु क्रांति राय ने सार्क यानी दक्षेस के सदस्य राष्ट्र भारत-नेपाल की ओर से मंच समिति के मुख्य प्रेरक सदस्यों द्वारा भारत-नेपाल सांस्कृतिक सामाजिक समन्वय संगोष्ठी मे भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों, मानवीय प्रेम और एकता के प्रतीक उनके बलिदान और त्याग के प्रति क्रांति राय की सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए उनके द्वारा अपने भारत देश के अनेक क्षेत्रों मे जो सेवाएं और सहयोग प्रदान किया वह सराहनीय और प्रशंसनीय रहा।इसलिए वी.के. कृष्णन मेनन भवन सभागार नई दिल्ली मे मुख्य अतिथि श्री अर्जुन बहादुर थापा पूर्व महासचिव दक्षेस एशियाई क्षत्रिय सहयोग काठमाण्डु (नेपाल) विशिष्ट अतिथि श्री विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत नेपाली राजदूतावास टोक्यो(जापान)एवं डॉ. श्यामानन्द सुमन पूर्व राजदूत नेपाली राजादूतावास दोहा(कतर भूटान)इण्डो नेपाल समरसता अन्तराष्टीय संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी इन सभी बडी हस्तियों ने कु क्रांति राय को उनके व्यकतित्व की प्रशंसा करते हुए मंच पर "इण्डो नेपाल समरसता अवार्ड" से किया सम्मानित
और सभी महानुभावो ने क्रांति राय जी से कहा कि हम सब आपको सम्मानित करते हुए गौरव की अनुभूति करते हैं और हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
24 अप्रैल को दिल्ली मे कु क्रांति राय प्रतिभा के रूप मे हमारे भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ भोजन मे रहेगी सामिल
कु क्रांति राय ने अपने मध्यप्रदेश के दतिया जिला और माननीय मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा जी का और अपने माता-पिता एवं समाज का किया नाम रोशन।