कोलारस की जनता के लिये यह उपचुनाव व्यक्तिवादी और सामंतवादी सोच को बदलने का चुनाव है -नरोत्तम मिश्रा
कोलारस। कोलारस के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में आज प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोलारस के वार्ड11 व 15 में और संगेश्वर,पचावला,सजाई,गगोनि,काठी,बामौर ग्रामों में जनचोपालो और जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोलारस का उपचुनाव कोलारस की जनता के लिये व्यक्तिवादी और सामंतवादी व्यवस्था को बदलने का चुनाव है। उन्होंने जनता से पूछा कि कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोलते हैं कि चुनाव में पूरी भाजपा उतर आई है और मै अकेला लड़ रहा हूँ , अब भैया आप ही बताओ इससे बड़ा झूठ और क्या होगा कि नेता प्रतिपक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूरे पूर्व मंत्रियों से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ , सुरेश पचौरी तक प्रचार में जुटे हैं ऐसे में ये अकेले हैं कैसे हुए ?
श्री मिश्रा ने कहा कि माननीय सिंधिया कांग्रेस के प्रचार वाले पोस्टर में अपने अलावा कांग्रेस के किसी भी नेता का फ़ोटो नहीं लगने देते। उनके पोस्टर देखो तो ऐसा लग रहा है ये चुनाव कांग्रेस नही सिंधिया कांग्रेस चुनाव लड़ रही है ।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछड़ेपन को तोड़ने के लिए 24 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाकर क्षेत्र के विकास की राजनीति को गति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने और मैंने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया है भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में और मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में उनकी 11 से अधिक प्रतिमाएं स्थापित की हैं , कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी केवल वोट खराब करने की राजनीति करती है , उसे अनुसूचित जाति के भाइयों के विकास की कोई चिंता नही है ।
श्री मिश्रा बोले कि कांग्रेस पार्टी ने विकास नही किया केवल कोरी बातें की हैं जबकि हम पूरे देश और प्रदेश में किये गए विकास कार्यो के आधार पर विश्वास के साथ वोट मांग रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिये कमल के फूल पर बटन दबाकर देवेंद्र जैन को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस एक धोखा है,धक्का मारो मौका है।

Post a Comment