छात्रा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी देने की मांग

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 6 लोग, मुस्कुराते लोग, लोग खड़े हैं और बाहरपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़  शिवपुरी -शिवपुरी के  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के छात्र संघ  भी द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपाली दुबे की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुरूष एवं छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। सभी ने दीपाली को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान गमगीन माहौल हो गया। सभा में मौजूद कुछ छात्र-छात्राएं की आंखों से आंसू छलक पड़े। सभा को संबोधित करते हुए कुमारी अनुप्रिया  ने कहा कि दीपाली केवल अपने मां बाप की बेटी नहीं है। वह सारे नगर की बेटी है व दीपाली नहीं दुर्गा है। जिसकी मौत का बदला हम सभी को हत्यारों को उनके अन्जाम तक पहुंचा कर लेना है। इसके साथ कहाँ की 
यह घटना  बल्कि पूरे समाज के लिए सोचनीय है,यह हत्या एक चेतावनी है पुरुषवादी मानसिकता की जो कदापि नहीं चाहते कि समाज में लैंगिक समानता हो ,

यह उस मानसिकता का परिणाम है जो महिलाओं को सिर्फ नियंत्रण मैं ही पसंद करते हैं ,शोषण के विरोध उसी आवाज को दबाने के लिए दीपाली की हत्या की गई,.आज इन सब शोषण से मुक्ति के लिए आज हम सबको इन हिंसा के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने कि जरूरत है!  इसके साथ छात्र- छात्राओं ने चेताया की वह पुलिस को पुलिस अपना काम जिम्मेदारी करे   बता दें कि 2-3 दिन पहले एमपी-यूपी बार्डर पर कॉलेज की छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। घटना यूपी के बरुआसागर थाने की थी। इस कारण यूपी पुलिस ने शव का पीएम कराकर पूरा मामला एमपी पुलिस को सौंप दिया। एमपी पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है। कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं।

 इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अनुप्रिया, सचिव अमित दुबे ने अपने विचार व्यक्त किए एवं मुख्य रूप से अभाविप के जिला संयोजक मयंक दीक्षित, सह संयोजक विवेक उपाध्याय,राहुल पड़रया, संकल्प जैन एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कॉलेज कैम्पस में सभी छात्र छात्राओं ने दीपाली को श्रद्धांजलि दी।