- गुरुवार सुबह मुरैना में बीआर आइल के संचालक सुरेश जिंदल और लक्ष्मी डायलॉग आॅयल मिल के संचालक नारायण हरि के घर व कार्यालय में उपस्थित लोग उस समय सकते में आ गए जब उनके वहां लगभग 8 से 10 वाहनों में सवार होकर आयकर की टीम पहुंची। बाराती बनकर पहुंची आयकर की टीम ने कारोबािरयों के परिजनों को अपना परिचय देते हुए उन्हें छापा मारने की बात बताई।
- आयकर की टीम जिन वाहनों से छापा मारने पहुंची थी, उन पर शादी के स्टीकर चिपके थे। इन स्टीकरों पर दूल्हा-दूल्हन के नाम भी लिखे हुए थे। जैसे ही टीम घर में घुसी सभी लोग चौंक गए, आस-पास के लोगों को भी समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।
- टीम दोनों व्यापारियों के घर में रखे सभी कागजात की जांच कर रही है, इसके साथ ही उनके कार्यालयों को भी खंगाला जा रहा है। बाराती बनकर छापा मारने पहुंची आयकर की टीम क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। कार्रवाई के दौरान आयकर टीम द्वारा खरीद-बिक्री से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्टॉक से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान दोनों तेल कारोबारियों के घर व ऑफिस में रखें कंप्यूटरों की हार्ड-िडस्क को भी विभाग के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
- आयकर सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में बड़ी टैक्स चोरी सामने आने की संभावना है। हालांकि टैक्स चोरी का सही आंकड़ा दस्तावेजों की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। कार्रवाई गुरुवार देर रात तक जारी रह सकती है।

Post a Comment