दीपाली को न्याय दिलाने छात्राओं ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की, किया प्रदर्शन

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति, खड़े रहना और बाहरपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़  ग्वालियर - टीकमगढ़ में छात्रा दीपाली दुबे का अपहरण करने के बाद मर्डर करने पर केआरजी कॉलेज की छात्राओं ने गुरुवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने सरकार मांग करते हुए कहा कि दीपाली का अपहरण कर मर्डर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। 
चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपाली दुबे की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को कॉलेज के छात्रों के साथ विभिन्न संगठनों ने चक्काजाम कर दिया। शाम कैंडल मार्च और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शाम को 4 बजे मुख्य बाजार स्थित गांधी चबूतरे में महिलाएं, पुरूष एवं छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। सभी ने दीपाली को श्रद्धांजलि दी। 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान गमगीन माहौल हो गया। सभा में मौजूद कुछ महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि दीपाली केवल अपने मां बाप की बेटी नहीं है। वह सारे नगर की बेटी है व दीपाली नहीं दुर्गा है। जिसकी मौत का बदला हम सभी को हत्यारों को उनके अन्जाम तक पहुंचा कर लेना है।                                                                        

सभा के बाद नगर में घटना के विरोध में रैली निकाली गई, जो बाजार से होती हुई तहसील कार्यालय तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी, कर्मचारी गण भी शामिल थे। इस मौके पर रामनिवास तिवारी, रूबी,पूनम iदिनेश तिवारी, पुष्पेन्द्र मिश्रा, हरिओम दुबे, शिवकुमार गुप्ता, मुकेश दांगी, अरविन्द शर्मा, अनूप दुबे, राजेन्द्र शेखर, राजेश पटैरिया, एनसी तिवारी, सुरेश बाजपेयी, एनके बाजपेयी, रवीन्द्र घोष, डा. रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। 

रैली में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की तथा आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। बाद में तहसील कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कारियों ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए बाहर आने के लिए नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों की मांग को देखते हुए एसडीएम अपने कार्यालय से बाहर आए तथा सड़क पर आकर उन्होंने ज्ञापन लिया। वहीं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह दांगी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भी ज्ञापन दिया। इसमें 24 घंटे में घटना का खुलासा करने की मांग की गइ है।