पुनम पुरोहित मंथन न्युज-
कोलारस विधानसभा चुनाव से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह आज क्षेत्र के ग्राम गोराटीला,टीला चक्क,धर्मपुरा,भड़ोता,नेगमा ,ढेकुआ में व्यापक जनसंपर्क किया एवं आमजन को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक गरीब किसान के घर में जन्म लिया है इसलिए वह गरीब की पीड़ा को समझते हैं और उसकी चिंता करते हुए उन्होंने किसानों के लिए मुख्यमंत्री भावांतर योजना चलाई जिससे किसान को फसल का सही मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना, युवा उद्यमी योजना, जननी सुरक्षा योजना, जैसी सैकड़ों कल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है ।
श्री रुस्तम सिंह ने कोलारस के विकास के लिये ग्रामीणों से कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजयी बनाने की अपील की।

Post a Comment