पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -लालबत्ती हटने के बाद भी वीआईपी बने रहने के लिए वाहन पर सांसद, विधायक या ऐसा ही कुछ और लिखवाने के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार नियम बनाएगी।
राजस्थान के परिवहन मंत्री युनूस खान ने मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा मोटर वाहन नियम अधिनियम में वाहन पर इसके नम्बर के अलावा कुछ भी लिखने या खास रंग की पट्टी लगाने पर प्रतिबंध है, लेकिन इसे रोकने के लिए सटीक प्रावधान नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में केन्द्रीय परिवहन मंत्रायल की ओर से बनाया गया मंत्री समूह अपनी ओर से सुझाव बना कर केन्द्र सरकार को देगा। गौरतलब है कि युनूस खान इस मंत्री समूह के अध्यक्ष है।

Post a Comment