पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोलारस और मुंगावली में होने जा रहा है उपचुनाव के पहले एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री माया सिंह और यशोधरा राजे सिंधिया का बचाव करते हुए कहा है कि दोनों ही मंत्री पार्टी के लिए आम कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही हैं और उनके काम की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे बोलते हुए कहा कि हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान जो बयान दोनों ही मंत्रियों के सामने आए थे उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी को बिल्कुल भी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में अब जो लड़ाई है वह एक राजा और एक किसान के बेटे के बीच है अब उस लड़ाई में किसान के बेटे को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में होने जा रहे दिसंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव 2018 में उप चुनाव के परिणामों से कोई असर नहीं पड़ेगा 2018 में भी शिवराज सिंह चौहान ही भारतीय जनता पार्टी के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर भी चेहरा बनाने की होड़ लगी हुई है मगर वह चेहरा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे।जो लड़ाई है वह एक राजा और एक किसान के बेटे की - नरेंद्र सिंह तोमर
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोलारस और मुंगावली में होने जा रहा है उपचुनाव के पहले एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री माया सिंह और यशोधरा राजे सिंधिया का बचाव करते हुए कहा है कि दोनों ही मंत्री पार्टी के लिए आम कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही हैं और उनके काम की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे बोलते हुए कहा कि हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान जो बयान दोनों ही मंत्रियों के सामने आए थे उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी को बिल्कुल भी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में अब जो लड़ाई है वह एक राजा और एक किसान के बेटे के बीच है अब उस लड़ाई में किसान के बेटे को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में होने जा रहे दिसंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव 2018 में उप चुनाव के परिणामों से कोई असर नहीं पड़ेगा 2018 में भी शिवराज सिंह चौहान ही भारतीय जनता पार्टी के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर भी चेहरा बनाने की होड़ लगी हुई है मगर वह चेहरा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे।
Post a Comment