55वे अखिल भारतीय वीर सिंह जूदेव एवं चर्तुथ अखिल भारतीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया हॉकी टूर्नामेन्ट में पहुंचे व्ही.एस भुल्ले
पूनम पुरोहित
म.प्र. टीकमगढ़। 55वे अखिल भारतीय वीर सिंह जूदेव एवं चर्तुथ विजयाराजे सिंधिया महिला हॉकी टूर्नामेन्ट में विलेज टाइम्स संपादक एवं स्वराज के मुख्य संयोजक व्ही.एस.भुल्ले ने पहुंच सिरकत की। जहां उन्हें कार्यक्रम के अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, विधायक टीकमगढ़ उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर, सम्मानित किया और हॉकी टूर्नामेन्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तथा हर वर्ष होने वाले इस हॉकी टूर्नामेन्ट की अहमियत के बारे में बताया।
इस मौके पर उन्होंने हॉकी मैदान का अवलोकन किया एवं आयोजक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से परिचय लिया। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय स्तर के इस हॉकी टूर्नामेन्ट में पुरुषों की टीम में आर्टीलरी सेन्टर, नासिक, महाराष्ट्र पुलिस, मुम्बई, आई.टी.बी.पी जालंधर, बी.ई.पी. पुणे, साईं हॉस्टल मुम्बई, बी.ई.जी. रुड़की, सिगनल कोर जालंधर, स्पोर्ट्स हॉस्टल भुवनेश्वर, एम.पी.एच.ए भोपाल, सेल राउर केला उड़ीसा, बी.आर.सी दानापुर बिहार, आर्टिलरी सेन्टर हैदराबाद, साईं हॉस्टल भोपाल, एन.सी.आर. झांसी, नेशनल हॉकी एकेडमी, कपूरथला पंजाब, साईं टीकमगढ़ आमंत्रित महिला टीमें साईं हॉस्टल भोपाल, भिलाई स्टील प्लान्ट भिलाई, यू.सी. बैंक कुरुक्षेत्री, साईं हॉस्टल हिसार, बी.के.डी. झांसी, खालसा यूनिवरसिटी अमृतसर, महिला हॉकी एकेडमी सोनीपथ, महिला शस्त्र बल लखनऊ, महिला हॉकी एकेडमी बरेली इत्यादि टीमों को आमंत्रित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, विधायक टीकमगढ़ के अलावा कार्यक्रम के आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, सचिव गोपालसिंह राय, संगठन सचिव इरफान मोहम्मद, हनीफ, रुपल रावत, समन्वयक अनंत चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, अनुराग वर्मा, शरीफ खांन, शैलेन्द्र अवस्थी, अलताफ, सलीम, सुरेन्द्र रिझारिया, घनश्याम दादा इत्यादि उपस्थित थे। 21 फरवरी को अमर शहीद, नारायण दास स्टेडियम में आयोजित इस हॉकी टूर्नामेन्ट का समापन 28 फरवरी को श्रीमती ललिता यादव राज्य मंत्री मप्र शासन द्वारा किया जायेगा।
Post a Comment