सोशल मीडिया की ओर महिला मोर्चा की बहनें संगठन को गतिशील बनाएं-नीरू सिंह ज्ञानी


भिंड में चम्बल संभाग की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।
सैद्धान्तिक औऱ व्यवहारिक पार्टी है। पार्टी के इसी सिद्धान्त का महिला मोर्चा पालन करता है, इसी विचार पर चलकर मोर्चा आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए कार्य करेगी और प्रदेश में चौथी बार शिवराज सरकार बनेगी यह बात महिला मोर्चा की संभागीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया ने कही।

संभागीय कार्यशाला का शुभारम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  श्रीमती भदौरिया के अलावा पार्टी की प्रदेश कार्य समिति सदस्य और महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क्रष्ण कांता तोमर व मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा  मंचासीन रही, कार्यशाला के इस सत्र की अध्यक्षता नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष उषा नागरिया के द्वारा की गई।

 होटल गिर्राज पैलेस मे आयोजित इस कार्यशाला में चंबल संभाग के सभी जिलो से पधारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनो को प्रथम सत्र मे श्रीमती आभा जैन ने सबोधित करते हुये महिला मोर्चा की प्रष्ठभूमि व योगदान को बिस्तार से बताया। 

 चार सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में महिला मोर्चा की कार्य पध्दति व्यबहारिक एंव सैध्दांतिक विषय, पं दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी डा0 हेडगेवार राजमाता सिंधिया जी  का योगदान और महिला मोर्चा और सोशल मीडिया से संबंधित रहा।
सोशल मीडिया के विषय पर पार्टी नेता  नीरू ज्ञानी ने सविस्तार प्रकाश डाला और आज के समय में इसकी प्रासंगिकता गुर बताऐ।

इस सत्र की अध्यक्षता पार्टी नेता  कमलेश जुनेजा ने की। इस अवसर पर मुरैना दतिया व  श्योपुर सहित स्थानीय अपेक्षित महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रही।