लोकतंत्र में मतदान का दिन, समस्याओं से मुक्ति का दिन
व्ही एस भूल्ले
आपका वोट आपकी समस्यायें ही नहीं, ऐसे नेताओं से भी आपको मुक्ति दिला सकता है जो हमारी आशा-आकांक्षाओं और उम्मीदों को अपने झूठे आश्वासन, दिलासो, धन, बल, झूठी भावनाओं को भड़का एवं चालाकी से हर चुनाव में वोट हासिल कर, रौंधते रहते है। आप सभी महान मतदाता आज के दिन अपने चुनाव क्षेत्र में मतदान अवश्य करें, मगर अपनी समस्या और उसके निदान को सामने रख, कि आखिर किसे मत देने से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी अहम समस्याओं का समाधान हो सकता है और उन झूठे अंहकारी लोगों को आपका मत यह सबक हो सकता है जो जीत को अपनी जेब मानकर चलते है। लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान के माध्यम से अपना अमूल्य योगदान मतदान करके अवश्य दें, जिससे हम लोकतंत्र को मजबूत बना, हमारी समस्याओं को निदान कर, अपना व बच्चों और गांव, गली, क्षेत्र का बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सके।
भीषण गर्मी सर पर है नदी, नाले, तालाब सूखे पड़े है या सूखने के कगार पर है, ऐसे में मतदान ही लोकतंत्र में वह सटीक माध्यम है जो निश्चित ही आने वाले समय में हमारा जीवन सरल शुलभ और समस्या मुक्त बना सकता है।
जय स्वराज

Post a Comment