तनाव मुक्त तैयारी, सफलता की कुंजी
परीक्षा पूर्व स्कूल पहुंचे मुख्य संयोजक स्वराज
व्ही एस भूल्ले
शिक्षा, आध्यात्म, तकनीक हमारी विरासत ही नहीं, हमारे मूल में है और खुशहाल जीवन हमारी पहचान और प्राकृतिक समृद्धि हमारी विरासत, सफलता, असफलता एक विषय है। मगर तनाव मुक्त अध्ययन हमारा पुरुषार्थ, जो हमें सफलता के नजदीक लाता है।
उक्त बातें स्वराज के मुख्य संयोजक व्ही.एस.भुल्ले ने लुकवासा माध्यमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं से चर्चा के दौरान कही। इस बीच कुछ बच्चों ने बताया कि परीक्षा की पूर्ण तैयारी है। मगर कभी-कभी दबाव महसूस होता है। मगर अब हमारी कोशिश होगी कि हम हमारी महान विरासत, संस्कृति को ध्यान में रख प्रकृति प्रदत्त गुणों के आधार पर हर परीक्षा को प्रतियोगिता बतौर ही लेगें। हर कार्य खुशहाल मन से करने की कोशिश करेगें।
जिनसें हमें सार्थक सफलता के बल शैक्षणिक जीवन ही नहीं, आम जीवन में भी अपेक्षित सफलता मिल सके। इस मौके पर स्वराज संयोजक व्ही.एस.भुल्ले के अलावा कुछ पत्रकारगण तथा शिक्षक-शिक्षकायें भी मौजूद थी।

Post a Comment