
यह संगठन आंदोलन की राह पर
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मप्र. सहायक वाणिज्यक कर अधिकारी संघ, मप्र. वाणिज्यक कर निरीक्षक संघ, मप्र. कराधान सहायक संघ, संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ, अध्यापक संघर्ष समिति, मप्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, सेमी गवर्मेंट एम्पलाईज फेडरेशन, निवृत्त कर्मचारी 1995 (राष्ट्रीय) समन्वय समिति, मप्र. शासकीय गैंगमैन श्रमिक संघ, मध्यप्रदेश गौसेवक संघ, मप्र, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मप्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मौर्चा, मप्र. शासकीय कर्मचारी परिसंघ, बैंक एम्पाइज एसोसिएशन।
यह संगठन कर रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल
-संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
-मप्र. कराधान सहायक संघ
-मप्र. सहायक वाणिज्यक कर अधिकारी संघ
-मप्र. वाणिज्यक कर निरीक्षक संघ
-मप्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ
चुनावी साल और सरकार पर दबाव
आए दिन होने वाले विरोध प्रदर्शन और आंदोलनों की प्रमुख वहज चुनावी वर्ष का होना है। इसी कारण कर्मचारियों ने कहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया तो कहीं चरणबद्ध तरीके आंदोलन किया जा रहा है। वहीं कुछ संगठनों ने सरकार को आगामी आंदोलन की चेतावनी जारी की है। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा कई बार सरकार को अलग-अलग माध्यमों के जरिए मांगों से अवगत कराया जाता है। लेकिन नजीता सिफर ही निकलता है। इसी कारण इस चुनावी वर्ष में सरकार पर दबाव बनाने के लिए ही आंदोलन किए जा रहे है।
गुना में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहे सरकार की खिलाफत
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। वहीं गुना में संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन को जोर दिया है। कारण है गुना से सटे अशोकनगर और शिवपुरी जिले में विधानसभा उपचुनाव है। जहां विरोध प्रदर्शन करने से सरकार और संगठन पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।
वर्जन-
कर्मचारियों को अपनी मांगे मनवाने के लिए यह समय सही है। हर संगठन की अलग-अलग कर्मचारी हितैषी मांगें होती हैं। पिछले सालों से सरकार ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। चुनावी साल में आंदोलन होने से निश्चित ही सरकार पर दबाव बनता है।
वीरेंद्र खोंगल, कर्मचारी नेता।
प्रदेश सरकार ने हमेशा कर्मचारी के हितों के लिए निर्णय लिए है। हम कर्मचारियों की मांगों पर हमेशा विचार विमर्श करते है और मांगों को भी पूरा करते हैं। कुछ मांगे शेष है उन पर भी विचार किया जा रहा है और वो मांगे भी जल्द पूरी की जाएगी
राहुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी।
Post a Comment