सीएम बनने के लिए व्याकुल हो रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया: शिवराज

सीएम बनने के लिए व्याकुल हो रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया: शिवराजपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन चुनावों के मद्देनजर कोलारस और मुंगावली पहुंचे हुए हैं.
इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज ने कहा 'चुनाव तो हर अहम होता है. हम उपचुनाव गंभीरता से लड़ते हैं. ये दोनों सीट भारी अंतर से कांग्रेस जीती थी. इस बार हमें विश्वास है कि जनता हमें मौका देगी इसके लिए हम जनता से समर्थन भी मांग रहे हैं. कांग्रेस के सांसद और विधायकों ने यहां काम नहीं किया है.'
शिवराज ने कहा ' हम जनता से अनुरोध करेंगे कि विकास के लिए वो बीजेपी को आशीर्वाद दे. कांग्रेस के विधायक और सांसद ने यहां काम नहीं किया. इसलिए मैं कह रहा हूँ कि पांच महीने के लिए हमारे विधायक बनाए. हम पांच महीने में ही सारे काम कर देंगे.'
शिवराज से जब पूछा गया कि इस बार कई लोग अबकी बार सिंधिया सरकार का नारा दे रहे हैं. उन्होंने कहा 'अरे भाई अभी तो शिवराज सरकार है। अभी तो शायद कांग्रेस ने भी तय नहीं किया कि उनकी चेहरा कौन होगा?'