VHP के डिजाइन किए राम मंदिर जैसा होगा अयोध्या रेलवे स्टेशनः सिन्हा

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़  -अयोध्या के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा है और अब यह विश्व हिंदू परिषद के डिजाइन किए राम मंदिर की तरह नजर आएगा। यह कहना है केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिन्हा ने यह बात अयोध्या में जन समूह को संबोधित करते हु एकही। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय प्रस्तावित रामजन्मभूमि मंदिर से मिलते-जुलते रूप में पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाएगा।ayodhya 21 02 2018
सिन्हा यहां रेलवे स्टेशन पर कुछ विकास कार्यों का शिलान्यास करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में जैसा श्रीराम का मंदिर बनेगा वैसा ही यहां का रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा। इसमें एक समय में 1 लोग रुक सकेंगे। इसमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।
इस कार्यक्रम के दौरान रेल राज्य मंत्री ने अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण से जुड़ी 80 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की। जिसमें अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाने की योजना शामिल है।इसके अलावा रेल राज्य मंत्री ने फैजाबाद में स्वचालित सीढ़ी और रेलवे प्लेटफार्म पर लिफ्ट का लोकार्पण किया ।