प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोलारस विधानसभा प्रभारी ममता भदौरिया के नेतृत्व में निकली महिला मोर्चा की पैदल रैली।


मंथन न्यूज चैनल कोलारस
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मंडल रनौद पैदल रैली निकालकर किया धुआंदार  जनसंपर्क ।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोलारस विधानसभा प्रभारी   ममता भदौरिया  के नेतृत्व में  निकली महिला मोर्चा की पैदल रैली।

इस अवसर पर रानौद प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  नीरू सिंह ने कोलारस उप चुनाव के प्रचार के लिये रन्नोद पहुचकर कई मोहल्लों में भ्रमण कर भाजपा की जनहितेषी कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे  जानकारी दी। उनके साथ जिला महामंत्री प्रतिभा जैन और मंडल अध्यक्ष सीमा रजक उपस्थित थी।महिला मोर्चा ने भाजपा, के पक्ष मे मताधिकार करने की महिलाओं को दी सलाह।उन्होंने बताया कि  महिलाओं को जनन्नी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये  की राशि ,कन्यादान योजना,उषा किरण योजना ,पहली डिलीवरी पर जच्चा को 6000 रुपये का लाभ, पंचायती स्तर पर 50 प्रतिशत आरक्षण की योजना का लाभ मिल रहा है।
रैली कार्यालय से प्रारंभ हुई ।बस स्टैंड से होते हुए तिवारी मोहल्ला पाल मोहल्ला लक्ष्मी गंज बोहरे मोहल्ला बाजार में होते हुए सराय मोहल्ला डेड  पौर होते हुए  हरिजन बस्ती से भाजपा कार्यालय पर समापन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहन शर्मा।
मंडल महामंत्री रजनी नामदेव उपाध्यक्ष नीलम शर्मा उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा कार्यालय मंत्री कलावती प्रजापति