अनुसूचित जाति वर्ग के मसीहा बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस को कोलारस का मतदाता सबक सिखाएगा - मंत्री लाल सिंह आर्य

पुनम पुरोहित मंथन न्युज-
     कोलारस  प्रदेश के मंत्री लाल सिंह आर्य कोलारस विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में लगातार आम सभाएं एवं जनसंपर्क कर रहे है इसी क्रम में आज लालसिंह आर्य ने ग्राम मड़ीखेड़ा, अमरपुर, लुकवासा में आमसभा की और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में वोट मांगे
       इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद सिंधिया और कांग्रेस ने क्षेत्र के विकास के लिए आज तक कोई काम नही किये और न ही  अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कभी कोई काम किया है।
       मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग और गरीबों के मसीहा डॉ अंबेडकर को 1952 और 1953 के चुनाव में हराने वाली कांग्रेस को कोलारस का मतदाता सबक सिखाएगा।साथ ही मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की दूरद्शी  और लोक कल्याण को समर्पित योजना से भारत का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है!
       इस अवसर पर अनेक ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।